फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हुई पानी की परेशानी

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जल संस्थान के मुख्य पंप हाउस से जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है, वहां मंगलवार पांचवें दिन भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे। दोपहर बाद बिजली विभाग ने खराब पड़े 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाना शुरू किया, लेकिन शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था और तभी से तल्लीताल, थकुड़ा, जंतवालगांव, बोहराकून, जंतवालधूरा, ढुंगशिल, सौनगांव आदि क्षेत्रों में पानी के लिए हाय तौबा मची है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोपहर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल संस्थान परिसर भेजा। जिसके बाद खराब ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू हुआ। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को जलापूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें