फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने एसपी सिटी को घेरा

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्कूलों के बाहर छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ रोकने की मांग को लेकर हिंदू महासभा ने बुधवार को एसपी सिटी यशवंत सिंह का घेराव किया। महासभा ने चेताया अगर 15 दिसंबर तक इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। साथ ही खुद स्कूलों के बाहर जाकर लफंगों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

सभा से जुड़े लोग, स्कूली छात्राओं के साथ दोपहर करीब 12 बजे एसपी सिटी दफ्तर पहुंचे। वहां कुछ देर नारेबाजी करने के बाद एसपी सिटी से मिलने गए। उन्होंने एसपी सिटी को बताया कि शहर के सभी स्कूलों-कालेजों खासकर महिला स्कूलाें-कॉलेजों के बाहर सुबह और छुट्टी के वक्त छेड़छाड़ होती है। लफंगे वहां दिन भर खड़े रहते हैं या चक्कर काटते रहते हैं। उनके डर के चलते ज्यादातर अभिभावक अब अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने और लेने जाने लगे हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल, हरीश रावत, हेमंत साहू, पवन गुप्ता, अतुल अग्रवाल, ज्योति पांडे, रवि बिष्ट, भुवन जोशी आदि थे।
खालसा स्कूल के बाहर पहुंची शौर्या टीम
खालसा स्कूल के बाहर छेड़छाड़ की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार सुबह शौर्या टीम वहां पहुंची। टीम ने वहां टहल रहे कुछ लफंगे को खदेड़ा। साथ ही वहां संदिग्ध तौर पर खड़े युवकों से भी कड़ी पूछताछ की, जिस पर वहां दिन भर लफंगे नहीं दिखे और छात्राओं को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें