रामनगर। शहर की यातायात व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। मुख्य मार्गों में बेतरतीब गाड़ियां खड़ी होने और व्यवस्था सुधार के लिए कोई प्लानिंग नहीं होने की वजह से रानीखेत रोड में रोज लंबा जाम लगना आम हो गया है। मंगलवार को नंदालाइन गली इसी अव्यवस्था के कारण जाम के झाम में फंसी रही।
हुआ यूं कि नशे के सुरूर में मस्त एक व्यक्ति यूपी नंबर की जायलो कार लेकर गली में आ गया और उसने बीच सड़क में गाड़ी ऐसे लगा दी जैसे पार्किंग हो। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को थाने ले गई। तब जाकर जाम खुल। नगर के भवानीगंज से लेकर पोस्टआफिस तक और वन विभाग के गेट से लेकर कोसी रोड तक मुख्य मार्ग में रोज जाम लगता है, लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस गंभीर नहीं।