नैनीताल। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विवेक साह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल सिंह रावत, महामंत्री आनंद सिंह बिष्ट, संजय कुमार संजू, कलावती असवाल, नितिन कार्की, हिमांशु मेलकानी, भुवन हर्बोला, सीपी धुसिया, रईस खान, सोमित मल्होत्रा, किशन पांडे, उम्मेद सिंह, अजय, पुष्कर जोशी, रतन सिंह, दरबान सिंह गैड़ा, सुरेश कुमार, शाहबाज खान आदि भाजपाई मौजूद थे। इधर, सांसद प्रतिनिधि मनोज जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेम चंद्र आर्य ने भी विस चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताई है।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। इस दौरान मंडल महामंत्री रविंद्र पाठक, कैलाश जोशी, पुष्कर जोशी, कैलाश आर्या, भावना रावत, तारा सिंह, राहुल सिंह, पुष्पा जोशी, नागेंद्र बर्गली, दिनेश गैड़ा आदि थे।
भीमताल (नैनीताल)। यहां विधायक दान सिंह भंडारी, प्रदीप पाठक, रविंद्र कर्नाटक, दिनेश सांगुड़ी, मोहित रौतेला आदि ने खुशी जताई। भवाली में जुगल किशोर मठपाल, खजान भट्ट, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, बालम मेहरा, गरमपानी में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल के नेतृत्व में सुयालबाड़ी में हर्ष सिंह जलाल, मदन सिंह जीना, दामोदर जोशी, पंकज पंत, बालम सिंह मेहरा, ललित सुयाल, रईस अहमद ने मिठाई बांटी।