फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्वो में सीट हुई हाउस फुल

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली करीब आने के साथ ही बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दिल्ली को चलने वाली वाल्वो में कई दिनों की सीट भर गई है। कई रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री कुमाऊं के लिए आते हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने नियमित तीन ट्रेनों के अलावा लालकुआं-दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया है इसके बाद भी ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है। यही हाल वाल्वो बस सेवा का भी है।
परिवहन निगम दिल्ली के लिए सुबह-शाम चार वाल्वो बस सेवा संचालित करता है, इसमें में आनलाइन टिकट की बुकिंग की सुविधा के चलते कई दिनों की सीट बुक हो गई है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट कहते हैं कि 20, 21, 22 की वाल्वो में सीट बुक हो चुकी है। गुड़गांव को चलने वाली साधारण बस में भी सभी सीट बुक हो चुकी है। एसी देहरादून में सीट के लिए मारामारी जैसी स्थिति है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए दो-दो सेवाओं में बढ़ोत्तरी की गई हैं। दो अतिरिक्त बसों को गुड़गांव के लिए भी संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की आय में भी सुधार हुआ है। अभी तक प्रतिदिन सात लाख पचास हजार का राजस्व प्रतिदिन मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 11 लाख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें