फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर्व कल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। धनतेरस पर्व 21 अक्तूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाएगी, जो कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) तक रहेगा। इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाएगी। नए आभूषण, बर्तन, भूमि, भवन, वाहन, वस्त्र आदि की खरीद के लिए धनतेरस पर्व को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

पर्व निर्णय सभा के सदस्य ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि धन त्रयोदशी के दिन अल्प मृत्यु निवारण के लिए घर के बाहर यमराज को दीप दान करना चाहिए। सायंकाल घर के बाहर मृत्यु दोष निवारण के लिए यम दीपदान करने से देवता प्रसन्न होते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार दीप जलाकर ‘यमदीपं बर्हिदद्यात मृत्युर्विनस्यति’ मंत्र के साथ यम देव की प्रार्थना करनी चाहिए। ‘मृत्युना पास दंडाभ्यां, कालेन श्यामया सह, त्रयोदस्यां दीपदानात्सर्यज: प्रीयतां मम’ अर्थात इस दिन प्रदोष के समय यम को दीप देने से अकाल मृत्यु नहीं होती। इसी दिन भौम प्रदोष होने से सभी अरिष्ट निवृत्ति का योग भी है।
विज्ञापन


राशि के अनुसार खरीदें शुभ सामग्री
मेष: स्वर्ण, तांबा
वृष : चांदी, सफेद वस्तु, काष्ठ निर्मित वस्तु
मिथुन : स्वर्ण, पीतल, वाहन, बिजली का सामान
कर्क : देव मूर्ति, सोने के जेवर, चांदी का सिक्का
सिंह : स्वर्ण आभूषण, वस्त्र, बर्तन, बिजली उपकरण
कन्या : भवन निर्माण सामग्री, बर्तन, रत्न
तुला : चांदी के बर्तन, वस्त्र
वृश्चिक : स्वर्ण, तांबा, काष्ठ की वस्तु
धनु : वाहन, सोने के आभूषण
मकर : बिजली उपकरण, मशीन, वस्त्र
कुंभ : लौह धातु, वाहन, लकड़ी का सामान
मीन : सोना, तांबा, वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें