फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापा, 18 किलो पालीथिन जब्त

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पालीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद नगर के कई दुकानदार पालीथिन की थैलियों में सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान चार दुकानों से 18 किलो से अधिक प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की गई। चारों दुकानदारों का चालान कर 500-500 रुपए वसूले गए।
विज्ञापन

पालीथिन के उपयोग पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। हाईकोर्ट और जिला प्रशासन के निर्देश पर पिछले दिनों बड़े पैमाने पर छापामार अभियान चला था। तब दुकानदारों ने पालीथिन में सामान देना छोड़ दिया था, लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद नगर में कई दुकानदारों ने फिर से चोरी छुपे पालीथिन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पान सिंह बोहरा के नेतृत्व में मल्लीताल डांठ क्षेत्र में छापामारी की गई।
ईओ बोहरा ने बताया मल्लीताल में मटन विक्रेता अख्तर हुसैन, सब्जी विक्रेता हरीश चंद्र और राशन विक्रेता मोहन चंद्र सुयाल व राजेंद्र सिंह की दुकानों से 18 किलो से अधिक पालीथिन जब्त की गई। प्रत्येक से 500-500 रुपए जुर्माना वसूला। ईओ बोहरा ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में अनिल इटनी, किशन सिंह नयाल, इस्लाम खान और पुलिस बल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें