फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने मारे रेंजों में ताबड़तोड़ छापे

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ ने कई रेंजों में ताबड़तोड़ छापे मारे। वह देर शाम को सुरई रेंज पहुंचे। यहां सुरई रेंज से सटे यूपी के महोफ रेंज में बाघ का शव मिला था। यह वही इलाका है, जहां से कुछ दिन पहले विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रैप तस्करों ने गायब कर दिए थे।
विज्ञापन

तराई पूर्वी की सीमा यूपी और नेपाल सीमा तक सटी है। बीते दिनों यहां की रेंजों को लेकर कई तरह की शिकायत आ रही थी। इसके बाद तराई पूर्वी के डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते अमले के साथ पहले रनसाली रेंज का निरीक्षण को पहुंचे। यहां के हंसपुर खत्ता में तेंदुए के हमले के बाद उच्चाधिकारियोें के नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठा था। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करने के साथ विभागीय अधिकारियों से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा है। किन परिस्थितियों में तेंदुआ मारा गया, उसके बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद जौलासाल का निरीक्षण किया है। किलपुरा रेंज में निरीक्षण के बाद वह देर शाम सुरई रेंज पहुंचे। इस रेंज से सटे यूपी के महोफ रेंज में एक बाघ का शव मिला है। दूसरे के घायल होने की आशंका है। सुरई-महोफ रेंज में पिछले साल ही बाघ का शिकार हुआ था। इसमें खटीमा, हल्द्वानी के लोग शामिल थे। अब भी हालात बेहतर नहीं हुए हैं। बार्डर से सटे इलाके में विभाग ने बाघ गणना को पांच कैमरे पहले लगाए थे, जिसमें चार कैमरे गायब हो गए थे। जिनका अब तक पता नहीं चला। अंदेशा था कि जंगल में घुसे शिकारियों या तस्करों ने पहचान छुपाने को कैमरे निकाले थे। निरीक्षण में शामिल उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिए इलाके में चार नए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों की संख्या, गश्त आदि को बढ़ाया गया है। अधिकारी लगातार इलाके में दौरा करने के साथ डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें