फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने को उमड़ी भीड़, पांच रुपए का बिका फार्म

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छड़ायल सुयाल में लगाए गए आधार कार्ड शिविर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में इसका आवेदन फार्म खत्म होने पर ग्राम प्रधान ने शिविर में ही फोटोस्टेट मशीन लगवा दी तथा फोटोस्टेट फार्म पांच रुपए का बेचा गया।
विज्ञापन

छड़ायल सुयाल पंचायत घर में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। बी वैल कंपनी के कर्मचारी इस शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए तो पहुंचे मगर उनके पास पर्याप्त फार्म नहीं थे। लेकिन शिविर में आधार कार्ड बनवाने को छड़ायल सुयाल के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में फार्म खत्म होने पर क्षेत्र की प्रधान दीपा शर्मा पत्नी घनश्याम शर्मा ने ग्रामीणों की मदद से फोटोस्टेट मशीन लगवा दी। फोटोस्टेट करने वालों ने फार्म की फोटोस्टेट की कीमत एक रुपए की बजाए पांच रुपए वसूलने शुरू कर दिए। कुछ ग्रामीणों ने एतराज भी किया लेकिन आधार कार्ड बनवाने की मजबूरी के चलते शांत हो गए। इस तरह तीन दिनों तक तमाम ग्रामीणों को पांच रुपये का फोटोस्टेट फार्म बेचा गया और किसी ने कुछ नहीं किया। कंपनी के धनंजय पांडे ने बताया कि तीन दिनों के भीतर आधार कार्ड के लिए करीब 650 फार्म भरे गए हैं। कंपनी के लोगों ने इतना अवश्य बताया कि फार्म खत्म होने पर फोटोस्टेट मशीन की व्यवस्था ग्राम प्रधान की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें