फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद जालिमों ने फेंका तेजाब

Wed, 11 Jun 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंद्रानगर में छींटाकशी के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें 10 बच्चों सहित 19 लोग झुलसे गए। घटना के बाद वहां बवाल मच गया। झुलसे लोग जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचे, जहां से सभी को एसटीएच रेफर किया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी विम्मी सचदेवा, एसपी सिटी पंकज भट्ट और सीओ जीसी टम्टा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनके पास से दो बोतल तेजाब भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद जकी उर्फ जैकी का पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार इरशाद से करीब दो माह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। अक्सर उनके बीच कहासुनी हो जाती है। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे इरशाद अपने परिवार के साथ दो ऑटो में सवार होकर काठगोदाम के लिए निकल रहा था। इसी बीच जैकी की मां रहमत खातून ने उन पर छींटाकशी कर दी, जिससे उनके बीच वहीं विवाद शुरू हो गया। वहां आसपास के अन्य लोग भी जमा हो गए, तभी जैकी घर से बाहर निकला और उसने इरशाद के परिवार पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। तेजाब से इरशाद, उसका परिवार और कुछ अन्य लोग झुलस गए। ऑटो में भी तेजाब गिरा। झुलसे लोग तुरंत ही जैसे-तैसे बेस अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से जैकी, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से तेजाब की दो बोतलें बरामद की। पुलिस को शक है कि तेजाब की और बोतलें भी उसके पास होंगी। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव बढ़ गया है। ऐहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घायलों के नाम (सभी निवासी इंद्रानगर)दिलशाद (45), मो. तुफेल (19), साहिद (3), अर्सी (3), फैजान (6), सुमायला (14), मो. कैफ (3), गजाला (16), नाजिया (8), अलीसा (8), दाउद (5), नियाजन (85), अफसान (14), असद (21), साईन (38), समीर (2), इरशाद (42), नौसाद (42), रहमत खातून (80)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें