फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी मरा, करंट लगा!

Wed, 11 Jun 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्र में एक सात वर्षीय हाथी का शव बरामद हुआ। हिम्मतपुर डोटियाल के किसान जगत गुसांई एवं रेबाधर भट्ट के खेत की सीमा पर इस मृत हाथी के मिलने पर अंदेशा है कि वह खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आया होगा। फिलहाल वन विभाग के दो प्रभाग हाथी की मौत के घटनास्थल को एक-दूसरे की सीमा का हिस्सा बताते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह हाथी मरने की सूचना मिलने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी राहुल, एसडीओ जेपी सिंह, कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक साकेत बडोला एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार हाथी की सूंड पर घाव है, जिससे इस हाथी की मौत खेत में लगाए गए करंट से होने की आशंका जताई जा रही है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ को कहना है कि घटनास्थल कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज फूलताल ब्लाक कंपार्टमेंट नंबर 10 से सटा है, जबकि कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज अधिकारी महेश जोशी इस मामले को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज का बता रहे हैं। पशु चिकित्सकों के मंगलवार दिन भर ढिकुली में टाइगर के चक्कर में व्यस्त होने के कारण मृत हाथी का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। पोस्टमार्टम के लिए विभागीय अधिकारियाें ने कालाढूंगी एवं काशीपुर के पशु चिकित्सकों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई व्यवस्था न होने के कारण हाथी का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही हाथी की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें