फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की तलाश में हल्द्वानी पहुंची गाजियाबाद पुलिस

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गाजियाबाद स्थित ससुराल से गायब हुई हल्द्वानी के बड़े उद्योगपति की बेटी असवीन कौर की तलाश में बृहस्पतिवार को इंद्रापुरम (गाजियाबाद) पुलिस की एक टीम हल्द्वानी पहुंची। टीम ने लामाचौड़ निवासी आरोपी वीरेंद्र पाल सिंह संधू उर्फ बन्नू के घर पर छापा मारा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में टीम ने लालपुरनायक निवासी आरोपी के चचेरे भाई निप्पी संधू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही। 23 और 24 अप्रैल को निप्पी की आरोपी से बात हुई थी, जिसके बाद निप्पी और आरोपी ने अपने वह फोन नंबर बंद कर दिए। इसी आधार पर पुलिस निप्पी से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा बन्नू के चार दोस्तों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में निप्पी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार असवीन कौर को गायब करने में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो भी निप्पी की ही थी। पुलिस स्कार्पियो की भी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार निप्पी ने बात करने के बाद अपना सिम तोड़ दिया था, लेकिन अब तक उसने पुलिस को यह नहीं बताया कि आरोपी कहां है। उधर, असवीन के परेशान परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है। इस मामले में नैनीताल रोड स्थित एक मेडिकल शॉप मालिक के भाई सहित कुछ युवा नेताओं और एक वेडिंग प्वाइंट स्वामी के भी आरोपी की मदद में शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने उनकी सूची तैयार की है, जल्द ही उन्हें भी उठाया जा सकता है। वहीं, निप्पी से भोटिया पड़ाव चौकी में पूछताछ की जा रही थी, जिसे लेकर वहां काफी भीड़ लगी रही। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने बताया कि इंद्रानगर थाने के दरोगा आरएस तोमर टीम के साथ यहां पहुंचे हैं। वे ही आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। असवीन की 20 अप्रैल को हल्द्वानी में शादी हुई थी। 23 अप्रैल को वह पति मेहरबान सिंह के साथ वैशाली (गाजियाबाद) स्थित ससुराल पहुंची। 24 अप्रैल की दोपहर उसका अपहरण कर लिया गया। लामाचौड़ निवासी एक युवक पर उसके अपहरण का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें