फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पकड़े प्राइवेट टीचर

Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपर शिक्षा निदेशक (निदेशालय) ने गुरुवार को यहां बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। जीआईसी हल्दूचौड़ के परीक्षा केंद्र पर प्राइवेट टीचर को परीक्षा ड्यूटी में लगाने से वह भड़क गईं और प्रधानाचार्य को जमकर लताड़ लगाई। इस संबंध में प्रधानाचार्य का जवाब-तलब भी किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय देहरादून में तैनात अपर शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का हाल देखने पहुंची थीं। उन्होंने टीम के साथ जीआईसी भीमताल, हल्द्वानी में एमबी इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कोई खास खामी नहीं मिलीं, लेकिन जीआईसी हल्दूचौड़ के परीक्षा केंद्र में पता चला कि प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को ड्यूटी में लगाया गया है। इस पर अपर निदेशक ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के पांच टीचरों की परीक्षा में ड्यूटी इस केंद्र पर लगाई गई, लेकिन ये टीचर प्राइमरी स्कूल से रिलीव होने के बावजूद परीक्षा ड्यूटी करने नहीं आ रहे। इस पर अपर निदेशक ने इन पांचों टीचरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश डीईओ को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सरकारी से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को किसी भी सूरत में ड्यूटी में न लगाया जाए। इस दौरान उनके साथ निदेशालय की अधिकारी कविता भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचपी विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें