फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की सामग्री से सजा बाजार

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवरात्र पर दुर्गा पूजा की सामग्री को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में चीन निर्मित मोती माला भी बाजार में उपलब्ध हैं। चीन ने दीपावली, होली, जन्माष्टमी के बाद अब नवरात्र के बाजार में भी घुसपैठ कर ली है। मोती माला में चमक अधिक होने से इसके प्रति ग्राहकों का आकर्षण बढ़ा है। माता की पोशाकें अलग-अलग डिजायनों में उपलब्ध हैं। पूजन सामग्री पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ी है। बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

पूजन सामग्री से सजे सदर बाजार में इन दिनों खरीदारी होने लगी है। सदर बाजार के पूजा सामग्री विक्रेता रामकुमार गुप्ता, विकास कुमार और सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार आकर्षक जरी की पोशाकें और डायमंड की पोशाकें बाजार में उपलब्ध हैं।

पहली बार बाजार में आई देवी की मोर पोशाक
बाजार में पहली बार देवी की मोर पोशाक आई हैं। इनमें मोर पंखी का इस्तेमाल किया गया है। इनकी कीमत 35 से 140 रुपए है। देवी के सोलह शृंगार बिछुवा से सिंदूर तक भी पहली बार उपलब्ध हैं। नारियल में बने देवी के चेहरे में आए हैं। सोलह शृंगार 140 से 160 रुपए और नारियल में बनी देवी 110 से 160 रुपए में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध दुर्गा पूजा की सामग्री की कीमत (रुपए में)
फैंसी जरी पोशाकें 125 से 200
जरी माला 5 से 50
जरी मैटल मुकुट 60 से 400
बनारसी मुकुट 30 से 45
जरीकन हार 15 से 650
चीन की पालिस मोती माला 30 से 60
कान के कुंडल 30 से 90
स्टोन वर्क पोशाकें 40 से 1250
देवी के रंग्वाली पिछौड़ा 10 से 450
पानी के नारियल 25
सूखे नारियल 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें