फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए खुला हाइटेक शौचालय

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव में महीनों से तैयार हाइटेक शौचालय आखिरकार शनिवार को जनता के लिए खुल गया। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और मेयर डा. जोगेेंद्र सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंगल पड़ाव में नगर निगम के पुराने शौचालय को विधायक निधि से छह लाख नौ हजार रुपए की लागत से हाइटेक बनाया है, जो सिर्फ उद्घाटन के चक्कर में पिछले तीन महीनों से सुचारु नहीं हो सका था। उद्घाटन करते हुए वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने कहा कि शौचालय में नियमित रूप से पानी की सप्लाई के लिए टैंक लगाए जाए। शौचालय में इंग्लिश सीट लगाने के निर्देश दिए। वित्तमंत्री ने कहा कि सड़कों के किनारे हाइटेक शौचालय बनाए जाएंगे। निगम प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश शुरू करे।
इस दौरान मेयर डा. रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, पार्षद महेंद्र नागर, एनबी गुणवंत, मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल, उप नगर अधिकारी नीरज जोशी, पार्षद शोभा बिष्ट, शाहजहां बेगम, मो. गुफरान, मनोज गुप्ता, राम बाबू जायसवाल, राजीव अग्रवाल, मो अनवार, प्रवेश सिद्दीकी, जसविंदर भसीन, राजेंद्र बमेठा, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें