फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नदारद, सोते मिले सिपाही

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी सदानंद दाते रविवार रात अचानक हल्द्वानी की पुलिस चौकियों के निरीक्षण के लिए निकल पड़े। चौकियों में पुलिस कर्मी सोते मिले, जबकि प्रभारी घरों में नींद ले रहे थे। एसएसपी ने चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रही सेंधमारी और लूटपाट की वारदातों को देखते हुए एसएसपी सदानंद दाते ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त में चौकसी बरतने एवं मुख्य मार्गों पर पिकेट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि उनके क्षेत्र में होने वाली आपराधिक वारदातों के लिए वे स्वयं जवाबदेह होंगे। इसके बाद भी अधिकतर चौकी प्रभारी रात ग्यारह बजे बाद घरों को चले जाते हैं। चौकियों में तैनात पुलिस कर्मी नींद निकालते हैं। बीट कांस्टेबल क्षेत्र में कभी गश्त नहीं करते हैं।
रात्रि गश्त और पिकेट चेकिंग में लापरवाही बरतने की शिकायत पर एसएसपी सदानंद दाते ने मंगलवार को हल्द्वानी की चौकियों का निरीक्षण किया। लामाचौड़ चौकी प्रभारी नदारद मिले। पता चला कि वह घर जाकर सो गए। चौकी में दो सिपाही भी सोते हुए मिले। दमुवाढूंगा क्षेत्र में गश्त नहीं मिली और बरेली रोड में पिकेट पर पुलिस कर्मी चेकिंग करते नहीं मिले। एसएसपी ने रात एक बजे से दो बजे तक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें