फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी रौंद रहे फसल, नहीं मिल रहा मुआवजा

Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति ने ढेला में जनपंचायत लगाई। इस दौरान कार्बेट पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामसिंह अधिकारी की अध्यक्षता एवं महेश जोशी के संचालन में हुई बैठक में क्षेत्रवासियों ने प्रमुखता से समस्याएं उठाईं। महिलाओं ने बताया कि हाथी फसलों को बरबाद कर रहे है। विभाग निजात दिलाना तो दूर फसल का मुआवजा भी नहीं दे रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान गणेश नेगी ने जंगल के किनारे ऊंची दीवार बनाने और गांव के समीप बने पानी के टैंको को दूर जंगल में स्थापित करने को कहा। उन्होंने ढेला चौकी से भी खारा गेट हटाने का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान सभा में प्रभात ध्यानी, शिवराज सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, मनमोहन बिष्ट, खीम सिंह, मेाहन सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें