फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में सड़क बने रहे लोनिवि अफसर

Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे के बाद वहां पक्की अवैध सड़कें भी बनने लगी हैं। चौफुला चौराहे से करीब तीन किलोमीटर अंदर तक डामर की सड़क बना दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों को कहना है कि सड़क की कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी है। जबकि वहां अवैध जमीन होने के कारण डामर की सड़कें नहीं बन सकती हैं। वहां करीब तीन किलोमीटर तक डामर बिछाई जा रही है। इसके लिए वहां अवैध मिट्टी कटान भी हो रहा है, जो मिट्टी सड़कों को समतल करने में लगाई जा रही है। स्थानीय लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसी तरह सारे जंगल को अवैध तरीके से कब्जाया जा रहा है। सड़क बनने से जंगल में कब्जे की संभावना और बढ़ गई हैं। वहीं रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ जीएस कार्की का कहना है कि नई सड़क का निर्माण नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो वहां तत्काल सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें