फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी सक्रियता पर नजर रखने के निर्देश

Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीआईजी जीएन गोस्वामी ने कुमाऊं में बढ़ती माओवादी गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने एसओटीएफ (स्पेशल ऑपरेशन टॉस्क फोर्स) के अधिकारियों को माओवादियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईजी ने सभी जनपद के पुलिस प्रभारियों को दागी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, खनन एवं वन्यजीव तस्करी पर लगाम लगाने, अपराधों के अनावरण और पैरवी पर भी जोर दिया। डीआईजी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में पुलिस और एसओटीएफ के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

सभी जनपदों के एसएसपी और एसपी की बैठक में डीआईजी ने साल भर के अपराधों की समीक्षा की। बलात्कार, अपहरण जैसे मामलों में बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए इनकी रोकथाम को कहा। कुछ जनपदों में अवैध खनन की बात सामने आने पर उन्होंने इस काम में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही इस मामले में अन्य एजेंसियों से तालमेल रखने, सड़क दुर्घटनाएं रोकने और यातायात नियमों का पालन करवाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा अधिकारियों से इस बात पर भी चरचा की कि कैसे पुलिस जनता के हित में काम कर सकती है। उन्होंने माओवादियों की ओर से तैयार किए जा रहे इंटेलिजेंस नेटवर्क का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने के निर्देश एसओटीएफ प्रभारियों को दिए। साथ ही माओवाद के मामले में संवेदनशील जगहों पर कांबिंग करने और इंटेलिजेंस नेटवर्क तैयार करने को कहा। पुराने और सक्रिय माओवादियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा। बैठक में एसएसपी नैनीताल डा. सदानंद दाते, एसएसपी यूएस नगर रिद्धिम अग्रवाल, एसपी चंपावत केएस नगन्याल, एसपी पिथौरागढ़ वीकेएस कार्की, एसपी अल्मोड़ा अशोक भट्ट, एसपी बागेश्वर अनंत शंकर ताकवाले सहित सभी जनपदों के एसओटीएफ प्रभारी मौजूद थे।

पिथौरागढ़ क्यों नहीं जाना चाहते पुलिसकर्मी
मीटिंग के दौरान ये बात भी सामने आई कि रेंज के ज्यादातर पुलिसकर्मी पहाड़ों में नौकरी नहीं करना चाहते। खासकर पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ जनपदों में नहीं जाना चाहते। पिथौरागढ़ में सिपाही के करीब 70, दरोगा के 10 और सीओ का एक पद खाली है। इसके अलावा अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में भी जगह खाली पड़ी है, मगर वहां पुलिसकर्मी नहीं जा रहे। जो जा रहे हैं तो वे कुछ ही समय में वापस दूसरे जनपदों में आ जाते हैं। इस मामले में डीआईजी ने जल्द ही खाली जगह भरने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें