हल्द्वानी। घर से स्कूल के लिए निकला ग्यारहवीं का छात्र लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
मुखानी चौकी क्षेत्र के ग्राम रामणी आनसिंह निवासी अपने चाचा के घर रहने वाला शुभम नेगी (17) हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में 11 का छात्र है। 17 दिसंबर की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला। दोपहर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।
तीन माह से नहीं लिख रहे गुमशुदगी
टीपी नगर क्षेत्र से 22 अक्तूबर से लापता हुए कुसुमखेड़ा निवासी सूरज नेगी का अब तक पता नहीं चला है। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी पूनम नेगी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। उसका आरोप था कि तीन माह बाद भी पुलिस ने उसके पति की गुमशुदगी दर्ज नहीं कर रही है और न ही कोई कार्रवाई की गई। उसके पति 22 अक्तूबर को दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। तब से न तो फोन आया न वे खुद आए।