फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली में दुकान और मकान में बिजली चोरी पकड़ी

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। पावर कारपोरेशन और विभागीय विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को भवाली क्षेत्र में दुकानों, आवासीय मकानों में चेकिंग अभियान चलाया तो देशी शराब की दुकान और एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग के उपखंड अधिकारी ने बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी मोहन राम ने बताया कि विजिलेंस के अवर अभियंता आरसी पांडे, अवर अभियंता एआर आगरी, लाइनमैन विद्यासागर और भास्कर ने बाजार क्षेत्र में कनेक्शनों का निरीक्षण किया। देशी शराब की दुकान और कोतवाली के पास स्थित एक मकान में मीटर से पहले मुख्य तार को काटा गया था। शराब की दुकान में चोरी के मामले में सुरेश चौनाल और हेमंत मेहता तथा आवासीय भवन में चोरी पर अजीम बख्श नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें