फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत में अल्मोड़ा, अल्पना में नैनीताल अव्वल

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विद्यालयी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार को ललित आर्य महिला इंटर कालेज में हुआ। लोकगीत प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, जबकि अल्पना प्रतियोगिता में नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विशेष व्यायाम पर ऊधमसिंह नगर प्रथम, नैनीताल द्वितीय रहा। अंताक्षरी में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, वाद-विवाद पक्ष में चंपावत की शिवानी, नैनीताल के चंद्रशेखर, ऊधमसिंह नगर के इंद्रजीत, वाद-विवाद विपक्ष में चंपावत की मेघा मिश्रा, पिथौरागढ़ की भावना, नैनीताल की कीर्ति रावत प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। एकांकी में ऊधमसिंह नगर विजेता, पिथौरागढ़ की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार भोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य निर्मला बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में सुशीला पंत, विपिन चंद्र पांडे, पूनम वर्मा, प्रेमलता आर्या, माहिता जोशी, ऊषा कर्नाटक, पुष्पा धर्मसत्तू, नीलम बिष्ट एवं शैलजा मल्होत्रा थे।
अंत में विजेता प्रतिभागियों को सीईओ श्री भोज एवं बीईओ एचआर कोहली, प्रधानाचार्या निर्मला बिष्ट, डा. जगदीश चंद्र भट्ट, शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला, एलएम पांडे, अरविंद चौधरी ने मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लता पंत, राजकुमार भंडारी, गिरीश कांडपाल, शशि कुवर, प्रेमलता आर्या, अनिता दत्त, इला कैड़ा आदि ने सहयोग किया। संचालन गिरधर मनराल एवं सुरेश चंद्र भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें