फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज बना स्टेट रोवर रेंजर्स चैंपियन

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज की रोवर रेंजर्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेट चैंपियनशिप जीती है। मंगलवार को कालेज पहुंचने पर विजेता टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दशम रोवर रेंजर्स समागम 2013-14 श्री गुरुराम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरादून में 28 अक्तूबर से पहली दिसंबर तक आयोजित हुआ था, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों की रोवर रेंजर्स की 29 टीमों के कुल 396 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें एमबी कालेज के रोवर-रेंजर्स की टीम का प्रदर्शन सर्वोत्तम होने पर स्टेट चैंपियनशिप प्रदान की गई। इस चैंपियनशिप पर दस वर्षों से एमबी कालेज का कब्जा बरकरार है। रोवर-रेंजर समागम में एमबी कालेज से रोवर लीडर, प्रभारी रोवर रेंजर्स डा. एलपी वर्मा एवं रोवर मेट देवेश पंत के नेतृत्व में शामिल हुए थे। 15 रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर डा. तनुजा मेलकानी, रेंजर मेट रेनू रावत के साथ 15 रेंजर्स ने बखूबी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन किया। एकल प्रतियोगिता के क्विज में हिमांशु जोशी ने प्रथम, उमा भट्ट ने द्वितीय, भाषण में देवेश पंत, निबंध में रेनू रावत ने तृतीय, हस्तकला प्रतियोगिता में खुशबू एवं आशिया ने द्वितीय स्थान पाया। रोवर एवं रेंजर्स ने एसआरएम पुष्कर सिन्हा के नेतृत्व में चैंपियनशिप जीती।
कालेज में विजेता रोवर-रेंजर्स टीम का प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर टीम लीडर एवं प्रभारी डा. एलपी वर्मा, डा. तनुजा मेलकानी, डा. कमल जोशी, डा. एचएस भाकुनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें