फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय बचाने को वृहद कार्य की जरूरत: प्रो. रावत

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमालय के संरक्षण के अपने अभियान के तहत पर्यावरणविद् डा. अजय रावत ने दार्जिलिंग के सेंट पाल स्कूल में एवरेस्ट विजेता तेंजिग नोेर्गे स्मृति व्याख्यान दिया। डा. रावत ने कहा कि हिमालय उत्तर भारतीय नदियों का संरक्षक है। जिससे 100 करोड़ लोगों को पीने, सिंचाई का पानी मिलता है। भारत में पाई जाने वाली वनस्पतियों की 45 हजार प्रजातियों में से आधी हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती हैं। उन्होंने हिमालय के संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर कार्य किए जाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम समन्वयक जॉय हलदर तथा चीरिंग की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसमें गोर्खा जन मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष विमल गुरुंग, ब्रिगेडियर आरएस रावत, ब्रिगेडियर एचसी उनियाल, कर्नल मधवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें