फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक कार से टकराई, 12वीं के छात्र की मौत

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊंचापुल पर बाइक और कार की भिड़ंत में 12 वीं के छात्र की मौत हो गई। वह तड़के घर से बाइक पर ट्यूशन के लिए निकला था। हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार और मोबाइल पर बात करना बताई जा रही है। हादसे के वक्त छात्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था। घटना चौकी मुखानी के ऊंचापुल क्षेत्र की है।
विज्ञापन

कौसानी, बागेश्वर निवासी संदीप सजवान (18) बिठोरिया नंबर एक में अपने मौसा गोविंद सिंह गड़िया के घर रहकर श्री गुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके फौजी पिता कैलाश सजवान इन दिनों पिथौरागढ़ में तैनात हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे संदीप बाइक से ट्यूशन के लिए निकला। जैसे ही वह घर से करीब 100 मीटर दूर पहुंचा तो सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह कार से टकराता हुआ दूर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार चालक उसे तुरंत अपनी कार से बेस अस्पताल ले गया, जहां संदीप की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप हादसे के वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। बाइक की रफ्तार भी तेज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर उसके पिता को सूचना दे दी गई। देर शाम वे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंच गए थे।

28 नवंबर को ही पूरे हुए 17 साल
संदीप ने 28 नवंबर को ही अपना 17वां जन्मदिन मनाया था। अभी उसकी उम्र 17 साल पांच दिन ही थी। ऐसे में उसे बाइक का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता था। वह बिना लाइसेंस के बाइक कैसे चला रहा था। उस पर हेलमेट भी नहीं पहनता था, जबकि वह रोजाना ऐसे ही ट्यूशन और स्कूल जाता था, लेकिन आज तक उसके खिलाफ यातायात नियमों की अनदेखी की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मां की मौत के बाद आया था मौसी के घर
संदीप की मां की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। पिता फौज में थे, जिससे उसकी देखभाल और पढ़ाई अच्छी नहीं हो पा रही थी। इसी को देखते हुए कुछ साल पहले पिता ने उसे मौसी के घर भेज दिया था।

मौत के बाद स्कूल में मातम, आज बंद रहेगा
संदीप स्कूल में भी सबका चहेता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके सहपाठी और स्कूल टीचरों की आंखें भर आई। कई तो फूट-फूट कर रोए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह हंसमुख लड़का अब इस दुनिया में नहीं है। प्रधानाचार्य विजय जोशी ने बताया कि बुधवार को शोक में स्कूल बंद रहेगा।

टीचर की शादी हुई फीकी
जिस स्कूल में संदीप पढ़ता था उसकी एक टीचर की बुधवार को शादी है। मंगलवार को उसका महिला संगीत था, जहां सभी बच्चों और टीचरों को जाना था, लेकिन संदीप की मौत की खबर ने सबको सन्न कर दिया। उसकी मौत के बाद सारी खुशियां फीकी हो गई। कोई महिला संगीत में भी नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें