फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बसों में मिलेगी छूट

Wed, 04 Dec 2013 05:46 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों को भी छात्राओं को किराए में 50 फीसदी छूट देनी होगी। बस जरूरी यह है कि छात्राओं को अपने शैक्षिक संस्थान का आईकार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा किराए की मनमानी रोकने के लिए अब टेंपो में रेट लिस्ट लगानी आवश्यक कर दी गई है। यह आदेश आरटीओ एसके सिंह ने मंगलवार को दिए। मामले में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के प्रतिनिधिमंडल ने खासकर चोरगलिया रूट पर टेंपो और बस चालकों की अराजकता को लेकर शिकायत की थी। एआरटीओ प्रवर्तन को भी रूट पर चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से चोरगलिया रूट पर निजी वाहन चालकों की किराए को लेकर मनमानी की शिकायत रही है। मामले में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में परिवहन अधिकारियों से मिला था लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। अब मंगलवार को एसएफआई का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पीयूष लोशाली के नेतृत्व में संभागीय परिवहन अधिकारी एसके सिंह से मिला और किराए को लेकर मनमानी की शिकायत की। इसके अलावा विद्यार्थियों को किराए में रोडवेज की भांति निजी बसों में भी छूट दिलाने की मांग की। आरटीओ सिंह का कहना है कि निजी बसों में कालेज के परिचय पत्र प्रदर्शित करने पर छूट दी जाए, इसका आदेश किया गया है। रोडवेज में छूट के लिए परिवहन कार्यालय से भी आवेदन कर सकते हैं। टेंपो में रेट लिस्ट प्रदर्शित न होने पर चालान की कार्रवाई होगी। प्रतिनिधि मंडल में भावना भट्ट, शोभा भट्ट, सुनीता, अंशुल लोशाली, पारस यादव, हर्षित उपाध्याय, दीक्षित पांडे, राहुल, गौरव समेत बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें