फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने किया आत्मदाह

Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारहवीं की एक छात्रा ने संदिग्ध हालात में खुद को आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इसे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना चौकी लामाचौड़ के कठघरिया क्षेत्र की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कठघरिया निवासी वन विभाग के कर्मचारी मदन लाल की 19 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती थी। रोजाना की तरह वह स्कूल जाने के लिए तैयार होने बाथरूम गई। वहां से कुछ ही देर में वह झुलसी हालत में चिल्लाते हुए बाहर निकली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे तुरंत एसटीएच में भर्ती करवाया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया। उसके शरीर से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची। चौकी इंचार्ज भूपेंद्र ब्रिजवाल ने बताया कि बाथरूम में वाशिंग मशीन भी जली थी, जिसके लिए परिजन शॉर्ट-सर्किट को वजह बता रहे हैं। छात्रा पिछले कुछ समय से बीमारी थी, जिस कारण वह डिप्रेशन में थी। इसी को उसकी मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें