फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून को लेकर नगर निगम अलर्ट

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्री मानसून के मद्देनजर नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई अभियान का आज से शुभारंभ कर दिया। वार्ड नंबर एक स्थित गांधी नगर से नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। अधिकांश वार्डों से गंदे पानी के नाले गुजरते हैं। छोटे-बड़े नालों के ऊपर अतिक्रमण होने से इसकी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। बरसात में नालियां और बड़े नाले चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। कई वार्डों में मकान पूरी तरह तालाब में डूब जाते हैं। नगर निगम ने इस बार मानसून की दस्तक से पहले ही नालियों और नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बड़े नालों की सफाई मशीन और छोटी नालियों की कर्मचारियों से सफाई कराई जाएगी।
वार्ड नंबर एक के गांधीनगर से सोमवार को मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने अभियान का श्रीगणेश किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन प्री मानसून की बरसात के बाद होने वाली दिक्कतों से निपटने को अलर्ट है। सभी वार्डों में नालियों एवं नालों की सफाई की जाएगी। सफाई के लिए 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी ठेके पर रखे गए हैं। बड़े नालों में मशीन से गंदगी साफ की जाएगी। मेयर ने कहा कि जिन वार्डों में नालियां और नाले पूरी तरह चोक हैं, वहां के लोग नगर निगम के कंट्रोल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

मेयर ने लोगों से कहा कि नालियों एवं नालों के ऊपर अतिक्रमण नहीं करें। अतिक्रमण होने की स्थिति में उनकी सफाई प्रभावित हो सकती है, जिससे बरसात में स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान वार्ड नंबर एक के पार्षद सुधीर कुमार, सहायक नगर अधिकारी नीरज जोशी, रतन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें