फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला पुल में अब देर नहीं चलेगी

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आयुक्त आरके सुधांशु ने बुधवार को मंडल के जिलाधिकारियों और मंडलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में चेतावनी दी कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। हल्द्वानी गौला पुल निर्माण में देरी से खफा कमिश्नर ने अधिकारियों से उसे जल्द काम पूरा करवाने को कहा है। साथ ही भवाली-अल्मोड़ा सड़क निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखने वाले ठेकेदार के खिलाफ लोनिवि को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि जो बड़े भी निर्माण या फिर मरम्मत कार्य कराये जा रहे हैं उनकी लगातार निगरानी रखी जानी जरूरी है। ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में भूमि अध्यापन के संबंध में कार्य की अधिकता और भूमि अध्यापित अधिकारी की नैनीताल में तैनाती को उन्होंने गंभीरता से लिया। कहा कि अब अधिकारी सप्ताह में तीन दिन ऊधमसिंहनगर में बैठकर वहां के लंबित मामलों का निस्तारण करेंगे। सिंचाई विभाग ने हल्द्वानी नहर कवरिंग और अल्मोड़ा कोसी बैराज की प्रगति के बारे में बताया। आयुक्त ने लघु सिंचाई विभाग को 2012-13 में बनाई गई गूलों तथा खराब हाइड्रम की सूची तीन दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण मिशन के कार्य की प्रगति पर उन्होंने रोष जताया। विभागों की समीक्षा के बाद उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में कोई अधिकारी बैठक में अपने सहयोगियों को न लाए और पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहे। बैठक में कुमाऊं के सभी छह जिनों के जिलाधिकारी, सीडीओ और अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें