फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 25 पेटी दारू पकड़ी

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच हरियाणा से लाई जा रही 25 पेटी शराब रविवार को एसओजी ने तिकोनिया के पास पकड़ ली। शराब दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी कार से लाई गई थी। कार में सवार चार तस्कर भी गिरफ्तार कर लिए गए। चारों ने शराब की डिलीवरी तिकोनिया के पास दो लोगों को देनी थी। एसओजी उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ लोकजीत सिंह के अनुसार एसओजी को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि चुनाव के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ से तस्करी की शराब हल्द्वानी लाई जा रही है। रविवार शाम एक सूचना पर टीम ने एसओजी इंचार्ज दिनेश पंत के नेतृत्व में तिकोनिया के पास दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी कार से 25 पेटी शराब बरामद की। कार चालक सहित उसमें तीन अन्य लोग शराब थे। जिनकी पहचान बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी प्रदीप, प्रवीन, नवीन और संदीप के रूप में हुई।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शराब चुनाव के लिए लाई जा रही थी। जिसकी सप्लाई हल्द्वानी, बागेश्वर और अल्मोड़ा में होनी थी। दो लोग यहां से शराब को अलग-अलग जगह पहुंचाने के लिए आने वाले थे। वह डिमांड के अनुसार शराब की सप्लाई तीनों जगह करते। पुलिस उन दोनाें का पता लगा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि किस प्रत्याशी या पार्टी ने ये शराब मंगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें