हल्द्वानी। नहर कवरिंग एरिया में सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है, लेकिन पेयजल पाइप लाइनों ने पीडब्लूडी के पसीने छुड़ा दिए हैं। पाइप लाइन को को नहर कवर कर बनाई गई स्लैब को काटकर डाला जा रहा है, जिसके ऊपर से सड़क बननी है। लोनिवि को डर है कि इस पाइप लाइन के ऊपर हाट मिक्स की सड़क बनाई जाएगी। अगर पाइप लाइन डैमेज हुई, तो सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है।
कॉल टैक्स नहर कवरिंग एरिया में सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। लोनिवि पहले चरण में सड़क के किनारे नाली बनाने के साथ लेविल बराबर करने का काम कर रहा है। पर विभाग की नींद स्लैब को काटकर डाली जा रही है पाइप लाइनों से उड़ी हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन को स्लैब काटकर डाला रहा है, जिसके ऊपर से कोलतार की सड़क बननी है। अगर इस सड़क बनाई और पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई, तो पानी से सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। पीडब्लूडी एई केसी पंत कहते हैं कि यह पाइप लाइन एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों है। पाइप लाइन से हाट मिक्स(कोलतार) सड़क के खराब होने का खतरा है। इस बात को सीडीओ के निरीक्षण में रखा गया है। बाकी काम तेजी से किया जा रहा है।