फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने निकाला कैंडल जुलूस

Mon, 24 Dec 2012 05:31 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में दर्जनों स्कूली बच्चों ने कैंडल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। जुलूस मल्लीताल रामलीला मैदान से शुरू होकर तिब्बती बाजार, गुरुद्वारा, पंत पार्क, माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान गांधी चौक में हुई सभा में वक्ताओं ने गैंगरैप के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। विनय जोशी, तनुज उपाध्याय, शिवम, जितेंद्र रौतेला, शिखा खान, प्रांजली राणा, शैला नेगी, ऐश्वर्या, चित्रा बिष्ट, स्मिता ओली, मीनाक्षी ध्रुव चंद्रा, अनुराधा भट्ट, गुंजन वर्मा, सौरभ कश्यप, मंजू रौतेला, मोहित साह आदि छात्र-छात्राएं थे।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) ने बैठक कर गैंगरेप घटना पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. नीता बोरा शर्मा, डा. बीना पांडे, डा. ललित तिवारी, डा. सुचेतन शाह, डा. दिनेश गिरी, डा. एसएन लाल आदि थे। वहीं श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह, भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक साह, महामंत्री आनंद बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी व गोपाल सिंह रावत समेत संतोष साह आदि भाजपाइयों ने भी घटना पर गहरा दु:ख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें