हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार को राज्य स्तरीय दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हुई। इसमें प्रदेश भर से 141 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ने कहा कि आज के समय की आवश्यकता बच्चों को वैज्ञानिक चिंतन के प्रति जागरूक किए जाने की है। उन्होंने वैज्ञानिक चेतना के विकास में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। राज्य समन्वयक अशोक पंत ने बताया कि इस वर्ष सारे बाल वैज्ञानिकों द्वारा केंद्रीय विषय ऊर्जा: संभावना, उपयोगिता एवं संरक्षण के तहत छह उप विषयों पर अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य अकादमिक आयोजन समिति के अध्यक्ष जीके शर्मा, इसवा के अध्यक्ष प्रो. एमएन जोशी, यूकॉस्ट की जिला प्रतिनिधि डा. वीना पांडे, अपर शिक्षा निदेशक डा. कुसुम पंत, उत्तराखंड बोर्ड के सचिव डा. डीके मथेला, सीईओ अनिल भोज, पहल की अध्यक्ष कमला पंत आदि ने संबोधित किया।
द्वितीय सत्र में बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने - अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही यू कास्ट द्वारा राज्य के प्रतिभागी मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए कार्यशाला की गई, जिसमें संदर्भदाता के रूप में यू कास्ट की जिला प्रतिनिधि एवं कुमाऊं विवि के बायोटैक विभाग की डा. बीना पांडे एवं देहरादून से आए डा. एके बियानी ने टिप्स दिए।
राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान को सफल बनाने के लिए इसावा (इंडियन साइंस राइटर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष प्रो. एमएन जोशी को पहल द्वारा साइंस कम्यूनिकेटर एवार्ड से सम्मानित किया गया। नैनीताल के जिला समन्वयक डा. दिनेश जोशी के नेतृत्व में 13 जनपदों के जिला समन्वयकों दीप जोशी, नरेश जोशी, विकास पंत, डीपी सेमवाल, विजय लक्ष्मी, सेमल्टी एवं स्थानीय आयोजन समिति के विभिन्न शिक्षकों शैलेंद्र जोशी, डा. विवेक पांडे, इंद्रमणि तिवारी, हितेष पंत, उमराव सिंह पडियार, हिमांशु पांडे, विनोद जीना, प्रेम चंद्र पाठक, शैलेंद्र कुमार पांडे, हेमंत खोलिया, गोपाल बोरा, हरीश पांडे, रवि बोरा आदि ने सहयोग किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. आईपी पांडे, डा. एसके अग्रवाल, प्रो. मनोज भट्ट, अरविंद चौधरी, कुमाऊं की मंडलीय समन्वयक रेखा त्रिवेदी, गढ़वाल के समन्वयक एसएस मेहरा, जीजीआईसी हल्द्वानी की प्रधानाचार्या सपना सिंह, कंचन लता पंत, गजेंद्र सिंह बोरा, डीके जोशी, कन्नू जोशी, हेम जोशी आदि उपस्थित रहे।