कालाढूंगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तहत रविवार को दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में बीईजी रुड़की और महिला वर्ग में हरिद्वार की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 19 दिसंबर को हरिद्वार में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
जीआईसी परिसर में खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीईजी रुड़की ने उत्तराखंड पुलिस को 21-14 के अंतर से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग के फाइनल में हरिद्वार ने टिहरी को हराया।
इससे पूर्व महिला वर्ग के सेमीफाइनल में हरिद्वार ने देहरादून को 14-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग में नैनीताल को 18-12 से पराहित कर टिहरी की महिला टीम फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान वीएन झा, उपेंद्र मलिक, शिवम पाल, नितिन राठी, मनोज नेगी, मनमोहन बसेड़ा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। विजेता, उपविजेता टीमों को नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, हल्द्वानी के ज्येष्ठ ब्लाक उपप्रमुख लाखन सिंह निगल्टिया ने ट्रॉफी भेंट की। वहां मौजूद आयोजक संस्था जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र मटेला, गोविंद पांडे आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खिलाड़ी।