फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बाजार में गारमेंट का गोदाम राख

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली की आतिशबाजी से मंगलवार रात नया बाजार स्थित एक रेडिमेड गारमेंट का गोदाम जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बाजार में फैलने से बचा लिया। अग्निकांड में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नया बाजार में परमजीत सिंह का तीन मंजिला भवन है। ग्राउंड फ्लोर में ‘निरंकार वस्त्र भंडार’ नाम से रेडिमेड गारमेंट की दुकान है। जबकि पहली मंजिल में उनका आवास और दूसरी मंजिल में गारमेंट्स का गोदाम बना है। मंगलवार रात करीब नौ बजे दीपावली पर आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग सुलग गई। देखते ही देखते गोदाम से आग फैलकर पहली मंजिल में आवास तक पहुंच गई।
आसमान छूती आग की लपटों को देखकर बाजार में हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। बाजार की भीड़भाड़ और दुकान संकरी जगह में होने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की दो गाड़ियों से रात बारह बजे तक आग पर काबू पा लिया। दुकान स्वामी परमजीत सिंह ने बताया कि अग्निकांड में गोदाम में चार लाख रुपये का गारमेंट्स जलकर राख हो गया। दो लाख रुपये का गारमेंट्स आग बुझाते वक्त पानी पड़ने से पूरी तरह खराब हो गया। परमजीत सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों के पास आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। संसाधनों के अभाव में नुकसान अधिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें