फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीबी के साथ नगर निगम का मिशन-2015 शुरू

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर को साफ सुथरा रखने को मिशन-2015 शुरू किया है। इस मिशन में एशियन डेवलपमेंट बैंक(एडीबी) भी मदद करेगा। तीन सालों में योजना में जो राशि खर्च होगी, वह एडीबी देगा। एडीबी से हरी झंडी मिलने के बाद निगम अधिकारियों ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के साथ सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा एक समस्या बना हुआ है। सारा कूड़ा गौला नदी में फेंका जा रहा है। अब नगर निगम ने सिटी के लिए मिशन-2015 की योजना बनाई है। इस योजना के तहत संभावित नगर सीमा विस्तार, क्षेत्र और बढ़ने वाली आबादी को शामिल करते हुए शहर को साफ सुथरा रखने और कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। लक्ष्य है कि आने वाले तीन सालों में शहर में कूड़ा समस्या न रह जाए।
इस योजना को लागू करने में बजट बड़ा रोड़ा हो सकता था। पर यह पेच भी हट गया है। एडीबी ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में मदद करने का आश्वासन दे दिया है। इसके बाद निगम अधिकारियों ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू किया है॥ इसके अलावा कूड़े से बायो गैस या फिर एनर्जी बनाने का कौन सा प्रोजेक्ट बेहतर हो सकता है, उसको लेकर भी सर्वे शुरू किया गया। सहायक नगर अधिकारी नीरज जोशी कहते हैं एडीबी ने जल्द ही आर्थिक मदद करने को कहा है। इसके बाद हमने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू किया है। उम्मीद है कि तीन से चार महीने में सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन


कैसे होगा कार्य
नगर निगम जो योजना बना रहा है, उसमें प्रस्तावित नगर सीमा का विस्तार और आबादी (तीन लाख) को भी शामिल किया है। योजना दो चरण में लागू होगी। पहले चरण में सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करना है। यह काम निजी संस्था के जरिए होगा। इसमें 25 रुपये टोकन मनी के तौर पर लोग देंगे। इसके अलावा कूड़ा एकत्र करने को मोबाइल सेवा भी शुरू होगी। एडीबी से मिली आर्थिक मदद के जरिए कूड़े को रिसाइकलिंग करते हुए बायो गैस या बायो एनर्जी बनाने का काम होगा।

किचन के कूड़े से बनायेंगे खाद
हल्द्वानी। नगर निगम ने मिशन के तहत वार्डों में मीटिंग शुरू की है। एसएनए जोशी कहते हैं कि लोग खुद कूड़ा और पालीथिन हटाने को आगे आ रहे हैं॥ सुभाषनगर के लोगों ने तय किया है कि वह किचन कूड़े (सब्जी आदि) से जैविक खाद बनाने और उसे पार्क की फुलवारी में इस्तेमाल करने की बात कही है। यह एक बेहतर पहल है। इसमें निगम भी सहयोग करेगा। इसी तरह आवास विकास कालोनी में हुई मीटिंग में 34 लोग सामने आये, जिन्होंने संकल्प लिया कि वह पालीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा लोगों की शिकायत भी सुनी गई है, उसको दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें