फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति सुचारु नहीं होने से बीपीसी के पेट्रोल पंप ड्राई

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत पेट्रोलियम कंपनी (बीपीसी) के पेट्रोल पंपों में शनिवार को भी ईंधन की आपूर्ति नहीं र्हुई। इंधन नहीं मिलने से कुमाऊं के दर्जनों पेट्रोल पंप शनिवार को ड्राई हो गए। कंपनी स्तर से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति देने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से पेट्रोल उत्पादों के लिए मारामारी हो सकती है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कंपनी के बरेली स्थित आंवला डिपो से हल्द्वानी काठगोदाम डिपो के लिए पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति होती है। काठगोदाम डिपो से ही कुमाऊं के अलग-अलग शहरों के लिए ईंधन की सप्लाई दी जाती है। ईंधन की ढुलाई करने वाले टैंकर संचालक 17 अक्तूबर से बहिष्कार पर हैं। टैंकर संचालकों का कंपनी से 30 सितंबर को ईंधन ढुलाई करने का अनुबंध खत्म हो चुका है। टैंकर संचालक ढुलाई भाड़ा वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जबकि कंपनी भाड़ा बढ़ाने को राजी नहीं है।
टैंकर संचालकों के बहिष्कार करने से कुमाऊं के लिए बीपीसी के ईंधन की आपूर्ति ठप है। काठगोदाम स्थित डिपो में सौ किलोलीटर पेट्रोल और चार सौ किलोलीटर डीजल स्टाक करने की क्षमता है। जबकि कंपनी के कुमाऊं में 55 पंप हैं। आंवला से ईंधन की आपूर्ति ठप होने से काठगोदाम डिपो के बाद अब पंपों के ड्राई होने से डीलरों और ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चड्डा के मुताबिक कंपनी के पंप ड्राई होने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। टैंकर संचालकों के बहिष्कार के बाद कंपनी अभी तक ईंधन आपूर्ति करने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सकी है, जिससे दूसरी कंपनियों के पंपों पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें