रामनगर। केंद्र सरकार के तीन दिनी विज्ञान, प्रौद्योगिकी महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। सांसद सतपाल महाराज ने देशभर से आए अतिथि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
जीपीपी गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), परमाणु ऊर्जा विभाग, इसरो, स्पेस रिसर्च आदि विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कार्यक्रम संयोजक एसके पांडे ने वहां आए विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिक एसके मल्होत्रा ने बताया कि परमाणु ऊर्जा से ही भविष्य में बिजली की खपत को पूरा किया जा सकता है और सरकार इस तरफ काफी गंभीर है, जो अच्छी बात है। इस दौरान प्रबंधक शरद जिंदल, प्रधानाचार्य हरिप्रिया सती, हाजी अब्दुल करीम, सुधा शर्मा, नीलम नंद्राजोग, कानन त्यागी, सीता शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, डीएस चिलवाल, पुष्कर दुर्गापाल, मुमताज खान, गोपाल शर्मा, दिनेश कुमार, बालादत्त जोशी आदि थे।