फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों ने दी परीक्षा

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एफटीआई परिसर में चल रही 12वीं राज्य स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी एवं कंप्यूटर प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न विषयों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। रविवार को परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे और मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर हेमलता ढौंढियाल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन

राज्यभर से पुलिस, पीएसी और आईआरबी के सिपाही इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। शनिवार सुबह सबसे पहले घटनास्थल की छानबीन सुबूतों की पैकिंग, लेवलिंग फारवर्डिंग पर परीक्षा कराई गई। इसके साथ-साथ फिंगर प्रिंट को घटनास्थल पर डेवलप करने, लिफ्टिंग, प्रिंट को प्रिजर्व करने आदि बिंदुओं पर परीक्षा हुई। अपराधी का हुलिया कैसे बनाया जाए, उसकी पहचान किस तरह हो आदि के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
प्रोफेशनल फोटोग्राफी में मौखिक परीक्षा हुई। जिसके तहत प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए। रविवार सुबह तीन दिवसीय प्रतियोगिता की प्रत्येक परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में वरिष्ठ फारेंसिक एक्सपर्ट कुमाऊं डा. दयाल शरण, वैज्ञानिक अधिकारी एनसी पंत, वरिष्ठ वैज्ञानिक अनिल कुमार आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें