फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-रात गश्त करने के दावोें की उड़ी धज्जियां

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चौबीस घंटे में हल्द्वानी में लूट, टप्पेबाजी और चोरी की वारदातें होने से लोग सहमे हुए हैं। चोर और बदमाशों को पुलिस का रत्तीभर खौफ भी नहीं है। पुलिस दिन-रात में गश्त करने के लाख दावे करे लेकिन वारदातें पुलिस की धज्जियां उड़ा रही हैं। शुक्रवार दोपहर डिस्कवर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर छड़ायल स्थित पाल कालेज के पास फेरी कर साड़ी बेचने वाले को लूट लिया। बदमाश साड़ियों की गठरी और नकदी लूटकर फरार हो गए। फेरीवाले ने किसी तरह टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचकर लूट की सूचना दी। इस पर टीपीनगर पुलिस ने लालडांठ क्षेत्र के तिलकनगर के एक मकान में दबिश देकर बाइक सवार दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने लूटे माल की बरामदगी के लिए पटेल चौक के कई साड़ी शोरूमों में छापा मारा है। बाद में बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने देर शाम एक साड़ी शोरूम से लूटी सभी साड़ियों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

यूपी जिला मैनपुरी थाना सदर, किला बजरिया निवासी रोहित गोस्वामी कुछ साथियों के साथ हल्द्वानी में धर्मशाला में रुका है। रोहित फेरी कर साड़ियां बेचता है। शुक्रवार दोपहर रोहित करीब 12 बजे फतेहपुर में फेरी लगाकर कुसुमखेड़ा तिराहे के पास पहुंचा था। रोहित ने बताया कि तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवकों ने उससे कहा कि उनकी बहन की शादी है साड़ियां खरीदनी है। मां और बहन साड़ियां देखेंगी। युवकों के इस चाल को वह समझ नहीं पाया और युवकों के साथ चला गया। बाइक सवार युवक उसे छड़ायल क्षेत्र में पाल कालेज के पास ले गए और तमंचा दिखकर उसकी साड़ियों की गठरी और गाड़ी कमाई लूट फरार हो गए। रोहित ने बताया कि दूर तक आबादी नहीं होने से किसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी। रोहित के संग हुई घटना सुनकर चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन की। पुलिस को डिस्कवर बिना नंबर वाली गाड़ी वाले सवार युवकों की आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर बाइक के आगे नंबर पड़े हुए थे। पुलिस ने नंबर से गाड़ी मालिक की डिटेल आरटीओ से निकलवाई। आरटीओ से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक बदमाश को चिह्नित किया। चौकी प्रभारी भाकुनी ने दलबल के साथ लालठांड क्षेत्र में तिलक नगर में एक मकान में दबिश देकर बदमाश दबोच लिया। पकड़ा बदमाश पुलिस से बचने के लिए पानी की टंकी में छुपा बैठा था। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आरटीओ रोड निवासी उसके साथी को भी दूसरे मोहल्ले से पकड़ लिया।

फोटो-
बहुरानी शोरूम से बरामद हुई लूटी साड़ियां
शोरूम मालिक के खिलाफ भी दर्ज होगा मुकदमा
बदमाशों से तमंचा, मोबाइल और नकदी बरामद

हल्द्वानी। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने शुक्रवार देर शाम फेरीवाले रोहित गोस्वामी से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। कोतवाल ने बताया कि फेरीवाले रोहित गोस्वामी से लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश हल्द्वानी में रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाश प्रताप सिंह निवासी हनुमान मंदिर, आरटीओ रोड और तरुण बंसल निवासी लालठांड के तिलकनगर के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों के कब्जे से मोबाइल, तमंचा, नकदी और इनकी निशानदेही पर साड़ियां बरामद कर लिया। लूट की वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर बाइक यूके04-के-3328 भी बरामद कर ली है। कोतवाल जिमिवाल ने बताया कि 32 साड़ियां बहुरानी साड़ी शोरूम से रिकवर हुई हैं। शोरूम स्वामी सतपाल ने बदमाशों से 32 साड़ियां ढाई हजार रुपये में खरीदी थी। कोतवाल ने बताया कि लूट का माल खरीदने के आरोप में साड़ी शोरूम के मालिक के खिलाफ भी धारा 411 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। बदमाशों के पकड़े जाने और माल रिकवर वाली फर्द में साड़ी शोरूम का नाम भी खोला गया है।
विज्ञापन



लूट की तीन अन्य वारदातें भी कबूली
हल्द्वानी। फेरीवाले से लूट करने वाले तरुण और प्रताप ने पूर्व में शहर में की तीन वारदातें भी कबूली हैं। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में तरुण और प्रताप ने बताया कि एक बार उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड से एक युवक को कुसुमखेड़ा ले जाकर मोबाइल, नकदी लूट ली थी। मुखानी में एक बार रुपये लूटे थे। एक और घटना करने की बात कही है। तीनों घटनाओं की जानकारी कराई जा रही है।




फोटो-
कार का शीशा काट लैपटॉप, कागजात उड़ाए
कालाढूंगी रोड पर दिनदहाड़े हुई वारदात

हल्द्वानी। बाइक सवार बदमाशों के फेरीवाले को लूटने के बाद शुक्रवार को ही दिन में करीब तीन बजे टप्पेबाज ने कालाढूंगी रोड पर जीजीआईसी के पास बैगन आर कार का शीशा काटकर लैपटॉप और जरूरी कागजात चोरी कर लिये। राह चलते, आसपास दुकानें होने के बावजूद टप्पेबाज ने घटना कर दी। पुलिस चौकी भी घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात से हल्द्वानी पुलिस के अफसरों में खलबली मच गई। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, मुखानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार स्वामी शनि उपाध्याय से घटना की जानकारी लेकर छानबीन की। शनि देवलचौड़ के निवासी हैं। शनि एचपीएल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर है। शनि ने बताया कि दोपहर में वह जीजीआईसी के पास स्थित अपने भाई की मोबाइल शॉप गए थे। बैगन आर कार यूके04-जे-8267 सड़क किनारे खड़ी की थी। दस मिनट के बाद वह दुकान से लौटकर आए तो कार का शीश कटा था और उसमें से लैपटॉप, बैंक की चेक बुक और पास बुक समेत अन्य कागजात गायब थे। पुलिस ने शाम को घटना के बाद कुसुमखेड़ा क्षेत्र में टप्पेबाज की तलाश की। कुछ घंटों की छानबीन के बाद टप्पेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगा मगर पुलिस ने कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के पास से लैपटॉप बरामद कर लिया। शनि ने मुखानी चौकी में इस प्रकरण में तहरीर सौंप दी है।


चोरों ने बोलेरो से टेप, स्टेपनी, जैक उड़ाया
हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर एक की नारायण नगर निवासी कृष्ण राघव की बोलेरो कार बृहस्पतिवार रात उनके घर के बाहर खड़ी थी। देर रात चोरों ने बोलेरो का शीशा तोड़कर टेप, स्टेपनी, जैक आदि सामान चुरा लिया। शुक्रवार सुबह श्री राघव को बोलेरो का शीशा टूटा मिला और सामान गायब। उन्होंने मुखानी चौकी में बोलेरो से सामान चोरी होने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नारायण नगर कालोनी में की वारदात होने से लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन



गुंडाराज से संबंधित खबर के टिप्स-
- ज्यादा शराब पीने से सूजे गलफड़े
- ऊपर के दो बटन खुले, जिनसे झांकती सोने की चेन
- गाड़ी स्कार्पियो या बोलेरो
- गालीगलौज तुरंत बदतमीजी पर उतारू
- दिन में सत्ता का मद तो रात में उसके साथ दारू का सुरूर, तन बेहूदगी बेकाबू
- सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध गाड़ियों में प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म, कुछ नहीं तो शायरन ही लगाएं हैं।
- इनका इलाज हवालात की हवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें