रामनगर के मोहान गांव में हाथी ने किया नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा जिले की सीमा पर स्थित ग्राम मोहान में सड़क पर डटे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने जहां ट्रकों में लदा राशन खाया। सामान फेंक भी दिया। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा।
कैंटर यूके05सीए1488 रविवार सुबह रामनगर से द्वाराहाट जा रहा था। इसमें राशन समेत कॉस्मेटिक का सामान लदा था। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास आईएमपीसीएल दवा कंपनी मोहान के सामने सड़क पर हाथी आ गया। हाथी ने कैंटर को रोक दिया। उसमें लदा राशन खा लिया। कॉस्मेटिक का सामान सड़क पर फेंक दिया। कैंटर चालक ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथी को खदेड़ने के लिए पटाखे जलाए। इसके बाद हाथी सड़क से उतरकर जंगल की ओर चला गया। हाथी की वजह से हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हाथी के जाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
मोहान के फिर हाथी आया सड़क पर
ट्रक में लदा राशन खाया, सामान फेंका