हल्द्वानी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में सत्र 2019-20 में कक्षा छह में छात्रों के प्रवेश के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए कमेटी में खेलों से जुडे़ विशेषज्ञों का शामिल किया गया है।
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में सत्र 2019-20 में कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित छात्रों की मुख्य परीक्षा के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने छात्रों के चयन के लिए कमेटी का गठन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून सात व आठ को टेबल टेनिस, 13-14 अप्रैल को बॉक्सिंग, बैडमिंटन व जूडो, 15-18 अप्रैल तक एथलेटिक्स, फुटबाल, 17-18 अप्रैल को हॉकी व वॉलीबाल के लिए बच्चों का चयन होगा। बताया कि क्रिकेट परीक्षा कोच रितू जैन, हरप्रीत सिंह, पवन कुमार, टेबल टेनिस की परीक्षा आनंद सिंह बिष्ट, शबाली गुरुंग, बॉक्सिंग की परीक्षा जगजीवन सिंह मेहता, ललित मोहन कुंवर, रविंद्र सिंह, बैडमिंटन की परीक्षा दीपक सिंह रावत, निर्मला तिवारी, अरुण बंग्याल, जूडो की परीक्षा सतीश शर्मा, अवनीश भट्ट, कनिका नेगी, एथलेटिक्स की परीक्षा अनूप बिष्ट, महेशी आर्या, लोकेश कुमार, फुटबाल की परीक्षा भुवन पंत, प्रकाश भट्ट, तरुण नेगी, हॉकी की परीक्षा वरुण बेलवाल, सुरेश बौठियाल, पंकज रावत, वॉलीबाल की परीक्षा बबीता बिष्ट, गिरीश कुमार और प्रदीप कुमार कौशल की देखरेख में होगी।
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के चयन समिति का गठन