हल्द्वानी। सात और आठ अप्रैल को पर्वतीय, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा राहत देगी। 11 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में 34 से 36, पर्वतीय क्षेत्रों में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के साथ उमस अधिक थी। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.6, न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सात और आठ को बरसेंगे बादल
अधिकतम तापमान में आएगी एक से दो डिग्री की कमी