फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से जनता परेशान: फर्स्वाण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान हो गई है।
विज्ञापन


कपकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने का भरोसा देकर देश में विकास की राजनीति की शुरूआत की है। जबकि भाजपा गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भी विचार रखे। बैठक में दूसरे दलों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संचालन चामू सिंह देवली ने किया। बैठक में करम सिंह दानू, केशव टम्टा, हीरा ऐठानी, ललित जोशी, नरेंद्र बघरी, हरीश तड़ागी, कुंदन कोरंगा, रोहित देवली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें