फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को रामनगर, लालकुआं के स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं दिलाने, यात्रियों से मधुर व्यवहार करने को कहा। लालकुआं की उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ी मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

वह विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार शाम चार बजे पैसेंजर ट्रेन से रामनगर पहुंचे। डीआरएम ने यार्ड, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म पर खड़ी रेलों के कोचों को भी चेक किया। रामनगर से आगरा फोर्ट जाने वाली रेलगाड़ी के एसी कोचों में निरीक्षण के दौरान यात्रियों से पूछताछ भी की। डीआरएम ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण था। निरीक्षण में मिलीं खामियों को दूर करने के भी निर्देश दिये। लालकुआं विस्तारीकरण कार्य में लेटलतीफी पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रितेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनुज कुमार सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ, वरिष्ठ मंडल संरक्षा प्रबंधक सीएल शाह, मुख्य यातायात निरीक्षक मोहन राम, स्टेशन प्रबंधक नीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन


लालकुआं की उपस्थिति पंजिका पर फटकार
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
यार्ड, रेल के कोचों, वेटिंग रूम की सफाई जांची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें