फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा कोकून रेशम भीमताल में

विज्ञापन
silk worm
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र (आरएसपीआरसी) भीमताल में विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा 13.98 ग्राम का कोकून रेशम पैदा किया गया है। इसको अनुसंधान शोध के वैज्ञानिकों ने तैयार कर विश्व में ओक तसर के सबसे बडे़ कोकून रेशम का दावा किया है।
विज्ञापन

आरएसपीआरसी के निदेशक सोमेश पालीवाल ने बताया कि इस केंद्र में विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा 13.98 ग्राम का कोकून रेशम कीटपालन गृह में पैदा किया गया है। पालीवाल ने बताया कि कीटपालन में रोगमुक्त वातावरण बुझा चूना, विरंजक चूर्ण को नौ अनुपात एक के व्यवहार में लाकर बनाया जाता है। जिसे 32 दिन तक लगातार रखने के बाद लारवा (इल्ली) से कोकून का निर्माण होता है। कोकून बनाते कीड़ों को अलग कमरे में 28 से 30 डिग्री तापमान पर बांज की सूखी पत्तियों में रखकर पंखे से हल्की हवा दी जाती है। इससे कोकून स्वस्थ, साफ, पांच दिन में तैयार हो जाता है। पालीवाल ने इस कोकून को विश्व के सबसे बड़े रेशमों में से एक बताया है।


विश्व में ओक तसर का सबसे बड़ा कोकून भीमताल में
रेशम अनुसंधान केंद्र भीमताल में पैदा किया 13 ग्राम का कोकून
कोकून से बनाया जाएगा रेशमी धागा
ओक तसर कोकून रेशम की है बेहद मांग

कोकून रेशम है बेहद उपयोगी
निदेशक सोमेश पालीवाल ने बताया कि रेशम के कोकून को धागाकरण मशीन में डाला जाता है। जहां कोकूनों से रेशमी धागा बनाया जाता है। यह बाजार में 5500 से 6000 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकता है। कोकून से फर्नीचर, उद्योग कारखानों में जैकेट, फैंसी ड्रेस, कुर्ते-पाजामे, शॉल आदि मुख्य उत्पाद बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोकून को पानी में गर्म करते समय उसका जो पानी बचता है वह सैरिसयन प्रोटीनयुक्त होता है। इस पानी से इंटी एजिंग क्रीम बनाई जाती है, जो बाजार में पांच से छह लाख किलो तक बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें