फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रोपोल होटल में बनेगा हेलीपैड व बहुमंजिला पार्किंग

विज्ञापन
nainital - फोटो : file photo
विज्ञापन
नैनीताल। करीब 872 एकड़ में फैले 90.83 करोड़ रुपये के मेट्रोपोल कंपाउंड में सिविल हेलीपैड, बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। अब इस प्रस्ताव के आधार पर राज्य के अधिकारियों की केंद्रीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। राज्य सरकार इस शत्रु संपत्ति को खरीदकर जनहित के इन दो बड़े कार्यों में लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन

यहां मेट्रोपोल कंपाउंड होटल भी शत्रु संपत्ति है। भारत सरकार शत्रु संपत्तियों की नीलामी पर विचार कर रही है। इसलिए जिला प्रशासन ने इस परिसर में हेलीपैड, बहुमंजिला पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। प्रशासन की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सरोवरनगरी विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है। यहां वर्ष 2006 में करीब छह लाख, 2017 में दस लाख, साल 2018 में यहां करीब सवा दस लाख देसी-विदेशी पर्यटक आए। इस कारण नगर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। यहां सिविल हेलीपैड भी नहीं है। इसलिए मेट्रोपोल कंपाउंड में प्रस्तावित सिविल हेलीपैड का उपयोग जनहित में किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। राज्य सरकार के अधिकारियों की भारत सरकार के अफसरशाहों से बातचीत हो चुकी है। मेट्रोपोल कंपाउंड के नीलाम होने पर राज्य सरकार इसे खरीद कर जनहित में उपयोग करेगी।


मेट्रोपोल होटल में बनेगा हेलीपैड और बहुमंजिला पार्किंग
872 एकड़ जमीन का होगा जनहित में उपयोग
जिला प्रशासन ने शासन को भेजा प्रस्ताव
90.83 करोड़ की शत्रु संपत्ति खरीदेगी राज्य सरकार
सरकार के नुमाइंदे कर रहे भारत सरकार से बातचीत

मेट्रोपोल कंपाउंड एक नजर में
करीब 872 एकड़ में फैली इस शत्रु संपत्ति में तीन एकड़ में भवन बने हैं। इनमें 115 कमरे हैं। वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार इस संपत्ति की कीमत करीब 90.83 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति जिला प्रशासन के कब्जे में है। यहां पर 300 वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। 100 वाहनों की पार्किंग हाईकोर्ट के अधिवक्ता, वादकारियों के लिए है। अगर इस संपत्ति का व्यावसायिक प्रयोग किया गया तो यहां भीड़ बढ़ेगी, जो हाईकोर्ट और वादकारियों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिकूल हो सकती है। ऐसे में नगर में जाम की स्थिति बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें