फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग रंग से पहचाने जाएंगे अफसर और कर्मी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जिला निर्वाचन कार्यालय में काम में व्यस्त कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बहुत जल्द नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग रंग के रिबन लगे परिचय पत्र पहने नजर आएंगे। वहीं यह व्यवस्था विवि प्रशासनिक भवन के साथ ही डीएसबी परिसर नैनीताल और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा दोनों में परिसरों में भी लागू होगी।
विज्ञापन

दरअसल, 1973 में स्थापित हुआ कुमाऊं विश्वविद्यालय राज्य का सबसे बड़ा और ट्रेडिशनल विषयों के साथ ही व्यावसायिक विषयों को संचालित करने वाला एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है। समय-समय पर विवि में नए प्रयोगों के माध्यम से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। वहीं अब विवि में सेवारत शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र पहनकर ड्यूटी करने की पहल शुरू की जा रही है। विवि इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब कुमाऊं विवि में शिक्षकों से लेकर कर्मचारी तक सभी परिचय पत्र पहन कर ड्यूटी करेंगे। इस व्यवस्था के तहत विवि स्टाफ न केवल परिचय पत्र पहनेगा, बल्कि परिचय पत्र के रिबन भी पद के अनुसार अलग-अलग रंग के होंगे। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने परिचय पत्र व्यवस्था को लागू करने को लेकर अपनी स्वीकृति दे दी है। अगले सप्ताह से इस नई व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।



अलग-अलग रंग से पहचाने जाएंगे अफसर और कर्मी
कुमाऊं विवि : कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने दी स्वीकृति
प्रशासनिक भवन सहित डीएसबी परिसर नैनीताल और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में भी लागू होगी व्यवस्था

नई व्यवस्था से जुड़ेंगे विवि के एक हजार से अधिक कर्मचारी
कुमाऊं विवि में कार्यरत अधिकारियों, शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों की संख्या एक हजार से अधिक है। परिचय पत्र व्यवस्था लागू होने के बाद पद के अनुसार सभी को तय रंग के रिबन के साथ आईकार्ड पहनना होगा। कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को निर्धारित रंग के रिबन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विवि में जल्द ही परिचय पत्र व्यवस्था लागू की जाएगी। अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान परिचय पत्र पहनना अनिवार्य होगा। अगले सप्ताह तक यह व्यवस्था लागू की जाएगी। -डॉ. महेश कुमार, कुलसचिव कुमाऊं विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें