फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गुलजार, 232 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
हल्द्वानी में धनतेरस पर बाजार में पीतल के दीये खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। न जीएसटी की मंदी न नोटबंदी का असर। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे। सुबह से देर रात तक बाजार गुलजार रहे। पूरे जिले में 232 करोड़ के कारोबार का अनुमान है जो पिछले साल के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा है। हल्द्वानी के बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, रेलवे बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक, नैनीताल रोड स्थित सोना चांदी, कपड़ा के ब्रांडेड शोरूम, घरेलू सजावट, खील खिलौने, मिठाई की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


सोना चांदी कारोबार
धनतेरस पर मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ होता है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है और पूरे साल समृद्धि बनी रहती है। सराफा बाजार में जमकर खरीदार उमड़े। सराफा बाजार में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।

वाहन बाजार
धनतेरस पर ऑटो मोबाइल सेक्टर में जमकर धन बरसा। सोमवार को ही 1,500 से ज्यादा दोपहिया और चौपहिया वाहन बिके। आंकड़ों पर गौर करें तो 650 चौपहिया वाहन, और 1,000 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं 50 से ज्यादा ट्रक, जेसीबी, अर्थमूवर्स मशीनें बिकी हैं। सोमवार को ही 100-120 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक उपकरण
टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव अवन, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, ट्रिमर, वाटर गीजर की भी जबरदस्त खरीदारी हुई। मोबाइल की दुकानों में भी ब्रांडेड फोनों की बुकिंग थी। नैनीताल रोड स्थित इलेक्ट्रानिक उपकरणों के शोरूम से लेकर जिले भर में 6-7 करोड़ के उपकरण बिकने का अनुमान है।

बर्तन बाजार
धनतेरस पर बर्तन नहीं खरीदा तो त्योहार पूरा नहीं माना जाता है। बर्तन खरीदना शुभकारी माना जाता है। सोमवार को हल्द्वानी के बर्तन बाजार में दुकानों में भीड़ उमड़ी। दुकानदारों को सांस लेने की फुर्सत भी नहीं मिली। हल्द्वानी में ही 60-75 लाख और जनपद में एक करोड़ का बर्तन बिकने का अनुमान है।

मिठाई और ड्राई फ्रूट
दीपावली पर ऑटो मोबाइल, सोना चांदी, बर्तन के बाद सबसे ज्यादा बिक्री मिठाइयों की हुई। मिठाइयों की दुकानों पर पैर रखने की तक जगह नहीं थी। मिठाई खाने से लेकर बांटने वालों की भीड़ उमड़ी। जिले में 50 लाख की मिठाई और ड्राई फ्रूट बिकने का अनुमान है।

फर्नीचर मंडी
घरेलू सजावट के अलावा फर्नीचर मार्केट में भी रौनक रही। लोगों ने डबल बेड, अलमारी, सोफा सेट, पर्दे, चादर, तकिये की जमकर खरीदारी की। घरेलू सजावट का सामान, मंदिर की सजावट का सामान भी बिका। जिले में 50 लाख का फर्नीचर, सजावट का सामान बिकने का अनुमान है।

कपड़े, जूते, घड़ियों, चश्मे भी बिके
धनतेरस पर ब्रांडेड कपड़े, जूतों की भी जमकर बिक्री हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड, खादी, स्थानीय बाजार, लोकल फैशन स्ट्रीट मटर गली में भी हल्द्वानी के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर के खरीददार पहुंचे। जिले में एक करोड़ के कपड़े, जूते, चश्मे, घड़िया का अनुमान है।
..............
भीमताल और गरमपानी में भी खूब हुई खरीदारी
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। धनतेरस पर सोमवार को लोगों ने फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बर्तन, कपड़े और आभूषणों की खरीदारी की।, खैरना और गरमपानी बाजार में भी धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तन, आभूषण, कपड़े और सजावटी सामान की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं आसपास के क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिए लोग बाजार पहुंचे। इसके अलावा एटीएम से पैसे निकालने वालों की भीड़ रही। भवाली में भी लोगों ने धनतेरस पर दुकानों से खरीदारी की।
विज्ञापन




धनतेरस पर खूब हुई धन वर्षा, सराफा, ऑटो मोबाइल, बर्तन बाजार में उमड़ी भीड़


100 करोड़ से ज्यादा के बिक गए सोने-चांदी के जेवर
650 चौपहिया और 1,000 दोपहिया वाहनों की बिक्री
6-7 करोड़ के इलेक्ट्रानिक उपकरणों के बिकने का अनुमान
60-75 लाख के बर्तन खरीद डाले एक ही दिन में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें