गदरपुर। बाल विकास परियोजना के तहत मोहनपुर नंबर-2 क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र जाफरपुर में वजन एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र में पंजीकृत 5 वर्ष आयु के बच्चों का वजन और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टेक होम राशन का वितरण किया गया।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर मुजस्सिम रहमान ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में बताते हुए टीकाकरण, नियमित वजन, स्वास्थ्य देखभाल और पौष्टिक भोजन बनाने की विधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर थाली सजाओ प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें बच्चों ने राष्ट्रीय पोषण मिशन की विभिन्न कलाकृतियां बनाईं। वहां पायल, काला, पफूलवती, गीता, डॉली, ज्योति, उषा, रजनी आदि थे।